गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड : ईनामी अपराधी गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड की लालकुआं पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामी अपराधी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक रावत उर्फ दीपू टूटन निवासी रावतनगर द्वितीय बिन्दुखता ने अपने दो अन्य साथियों के साथ लालकुआं बंगाली कालोनी निवासी संजय कुमार का कीमती मोबाइल फोन झटप लिया था।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर दो आरोपियों अजय आर्य उर्फ कंटर और अभिषेक उपाध्याय उर्फ शूटर को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य सरगना दीपक तभी से फरार था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की लगातार तलाश में जुटी रही। पुलिस को पता चला कि आरोपी पुणे में छिपा है। पुलिस ने तलाश कर उसे बैचलर फारेस्ट कैफे पुणे से गिरफ्तार कर लिया। नैनीताल पुलिस के अनुसार आरोपी के शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ शस्त्र और आबकारी अधिनियम के तहत तीन अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *