मुरैना : नरेंद्र सिंह तोमर ने आज जन आर्शीवाद यात्रा में कहा कि प्रतिनिधि अपना हो तो विकास की संभावनाएं बढ़ जातीं है, इसलिए विकास अनवरत चलता रहे, इसके लिए पिछली बार की तरह भूल न करें और भाजपा प्रत्याशी को जिताऐं। तोमर आज जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान दिमनी, पोरसा ओर अम्बाह में जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश में विकास रुक गया था।
हम जनता से विकास का वादा करके आए थे, इसलिए हमने प्रदेश से कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंका। प्रदेश में कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की जुगल जोड़ी जनता से झूठे वादे कर रही थी। ना तो उन्होंने किसी का कर्ज माफ किया और ना ही किसी नौजवान को नौकरी दी। श्री सिंधिया ने अपने भाषणों में किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजनाओं के साथ अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का जिक्र भी किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान दुनिया में बढ़ा है। सर्जीकल स्ट्राईक के बाद अब पाकिस्तान की सेना आंख दिखाने की जुर्रत भी नहीं करती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सनातन धर्म विरोधी बताते हुए जनता से कांग्रेस को वोट न देने की अपील की।
