भोपाल : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम व छिंदवाड़ा जिले में हुई अच्छी बारिश के बीच राज्य में अगले चौबीस घंटों के दौरान छह जिलों में कहीं-कहीं तेज वर्षा और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, बैतूल जिले में हल्की से मध्यम वर्षा आज सुबह से लेकर शाम के बीच दर्ज की गई, वहीं नौगांव, सागर, रतलाम उमरिया, पचमढ़ी, सीधी, उज्जैन, गुना, सिवनी, शिवपुरी, ग्वालियर, खजुराहो, भोपाल, इंदौर, धार, मलाजखंड, मंडला व सतना जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई।
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पी के साहा के अनुसार राज्य के दतिया, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर व निवाड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इन स्थानों पर अनुमान है कि 115 मिमि से लेकर 204 मिमि के बीच वर्षा हो सकती है। इसके अलावा श्योपुरकला, भोपाल, धार, गुना, रायसेन, इंदौर, राजगढ़, ग्वालियर, हरदा, विदिशा, शिवपुरी, खरगोन, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोक नगर, झाबुआ, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, नीमच, उमरिया, पन्ना, सतना, जबलपुर, सागर, शहडोल, रतलाम, सीधी, मंडला, डिंडौरी, देवास, सिवनी, मंदसौर और कटनी जिले में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भी हल्की वर्षा दर्ज की गई। आसमान अधिकांश समय मेघमय बना रहा। संभावना बतायी गई है कि यही स्थित अगले चौबीस घंटे के दौरान रहेगी।
छह जिलों में तेज वर्षा के आसार
