जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बालोतरा के सिण्धरी तहसी के पायला कला ग्राम पंचायत में कार्यरत कृषि पर्यवेक्षक अशोक कुमार को आज ढाई हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार परिवादी ने मुख्यमंत्री तारबंदी योजना में 40 हजार रूपए की अंतिम भुगतान करने की एवज में कृषि पर्यवेक्षक अशोक कुमार द्वारा पांच हजार रूपए की मांग करने की शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन आज ब्यूरो टीम ने ट्रेप की कार्यवाही की गयी। इसके तहत परिवादी द्वारा आरोपी को ढाई हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
