गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गाजीपुर : युवक का शव बरामद

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के बडेसर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में रविवार की सुबह उसके बिस्तर पर एक युवक का लहूलुहान शव पाया गया। रविवार सुबह युवक का शव प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। पुलिस ने हत्यारोपी महिला केसरी देवी पत्‍नी अरविंद राम को हिरासत में लिया है। केसरी देवी मनोरथपुर गांव में सफाईकर्मी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का कहना है कि मृतक युवक (प्रेमी) मुझे परेशान करता था। गुस्से में आकर उसकी जान ले ली।
गौरतलब हो कि बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। वह दो बच्चों की मां है। महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है। युवक द्वारा महिला को परेशान करने के संदर्भ में पूर्व में पंचायत भी हो चुकी है। रविवार रात महिला के दोनों बच्चे उसी गांव स्थित पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला अपने घर में अकेली थी। देर रात किसी समय मनीष भी पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। पेट और चेहरे धारदार चाकू से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसका कहना है आरोपी उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *