फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रहने से जन जीवन प्रभावित रहा। जहां एक ओर जलभराव की समस्या से आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानो की फसल को नुक्सान पहुंचा है। बरावर हो रही बारिश से आम आदमी की दिक्कतें वढती जा रही है। निचले इलाकों में पानी भरने के साथ ही फिरोजाबाद शिकोहाबाद के बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या से दुकानदार प्रभावित रहे।
लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों की दिवारे गिरने की भी खबर है। वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींची हुई है। खासतौर से मिर्च के खेतों में अभी ताजा फसल की रोपाई की गई है वह सब खराब हो गई है। किसानों द्वारा खेतों में भरे हुए पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के नारखी ब्लॉक में शिमला मिर्च की खेती बहुतायत में होती है।
लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित
