गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केकड़ी में अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर संभाग के नवगठित केकड़ी जिले के भिनाय थानाक्षेत्रान्तर्गत में पुलिस ने 3 क्वींटल 85 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में एक डेयरी बूथ में 19 कट्टों में छुपा कर रखे अवैध मादक पदार्थ डोडापोस्त को बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी विकास तिवारी ( 21) निवासी महेश कालोनी , थाना गुलाबपुरा , जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर , उसके खिलाफ मादकपदार्थ अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से मादकपदार्थ लाने तथा कहा सप्लाई किया जाना था , को लेकर पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *