गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निजी ट्रांसपोटर्स का बेंगलुरु बंद का आह्वान

बेंगलुरु : कर्नाटक में फेडरेशन ऑफ कर्नाटक स्टेट प्राइवेट ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सोमवार को बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है। बंद का आह्वान कांग्रेस सरकार द्वारा एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने में कथित विफलता के विरोध में किया गया है। निजी ऑपरेटरों राज्य में महिलाओं को मुफ्त यात्रा योजना के कारण हो रहे राजस्व नुकसान पर मुआवजे की मांग कर रहे है। उन्होंने व्हाइटबोर्ड वाहनों के अवैध उपयोग, यात्रियों के आवागमन, बाइक-टैक्सी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
बंद रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक रहेगा। बंद के कारण नागरिकों को काफी परेशानी होने की आशंका है। बंद को देखते हुए कुछ स्कूलों ने कल छुट्टी की घोषणा की है और अपनी परीक्षाओं का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया है। बंद के मद्देनजर अतिरिक्त बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) बसें संचालित करेगा और जरुरत पड़ने पर कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसें भी चलायी जायेगी। परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कर्मचारियों से कल छुट्टी नहीं लेने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *