गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो कुख्यात तस्कर की संपत्ति जब्त

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस ने रविवार को नार्कोटिक ड्रग एडं साइकोट्रॉपिक सबस्टांस अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत कुख्यात ड्रग तस्कर दंपति की संपत्ति जब्त की। पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के वार्ड नंबर पांच के निवासी दो कुख्यात ड्रग तस्कर खुर्शीद अहमद वाजा और उसकी पत्नी पोशा बेगम की 56.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। उसने कहा, “ये सभी संपत्तियां मादक पदार्थों की बिक्री के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित की गई थीं।” तस्कर दम्पति पर एनडीपीएस अधिनियम में अवैध तस्करी रोकथाम (पीआईटी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और वे कोट बलवाल जम्मू और सेंट्रल जेल श्रीनगर में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *