भीलवाड़ा : राजस्थान में आबकारी विभाग द्वारा भीलवाडा जिले के फाकोलिया गांव के एक खेत में नकली शराब की फैक्ट्री चलाने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मशीन, स्प्रिट, नकली शराब सहित अन्य सामग्री बरामद की है। जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि फाकोलिया (चितांबा) में अवैध शराब निर्माण की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस खास सूचना पर आबकारी टीम ने फोकालिया में उक्त नकली शरबा फैक्ट्री पर दबिश दी।
टीम ने अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री से एक ऑटोमैटिक मशीन,कऱीब 200 लीटर स्प्रिट, कऱीब 25 लीटर निर्मित नक़ली शराब, शराब पव्वे(कंट्री क्लब),नक़ली होलोग्राम रोल, लेबल्स, ढक्कन, तेज़ी नापने को हाइड्रोमीटर आदि बरामद किए गये। इस कार्रवाई के दौरान मौके से काना नाथ को गिरफ्तार कर लिया।
नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार
