गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रियंका गांधी हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर

शिमला : प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आ रही हैं। वाड्रा मंगलवार को कुल्लू, मंडी, सोलन जिला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेंगी। इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों से भी मिलेंगी। इसके बाद कल शाम को छराबड़ा अपने निवास स्थान रूककर बुधवार को शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने श्रीमती प्रियंका गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वह भी प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा से धीरे-धीरे उबर रहा है। अब प्रदेश में 60 ही सड़कें बंद हैं, जिन्हें 15 सितंबर तक खोलने का लक्ष्य रखा है।
सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से निपटने के लिए काम कर रही है और केंद्र सरकार से हिमाचल में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की सरकार कोशिश कर रही है। केंद्र से अभी तक हिमाचल को नाममात्र ही मदद मिली है। नुकसान बहुत ज्यादा है, उस हिसाब से मदद नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जो भारत सेतु योजना और अन्य माध्यम से हिमाचल को मदद करने की घोषणा की थी, उसमें अभी कुछ देरी हो रही है। इसके लिए वे दिल्ली दो दिन के दौरे पर भी जाएंगे और एनएचएआई के अध्यक्ष, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय में अधिकारियों से मिलेंगे, ताकि पुनर्वास कार्य में तेजी आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *