गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना के करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु और भद्राद्रि कोठागुडेम जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 16 सितम्बर को भी तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, निर्मल, निजामाबाद, जगित्याल और कामारेड्डी जिलों में भी यही स्थिति रहने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *