मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे की बढ़त लेकर 82.95 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.04 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया आठ पैसे मजबूत होकर 82.96 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली की बदौलत 82.87 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से 83.01 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.04 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे की बढ़त लेकर 82.95 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
