गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजौरी : एक आतंकवादी ढेर

एक जवान शहीद, तीन घायल

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ एक आतंकवादी मारा गया तथा सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिला के नारला क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

वहीं इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक एसपीओ सहित तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सेना की 21 डॉग यूनिट के छह साल के भारतीय सेना डॉग केंट (मादा लैब्राडोर) ने भी अपने प्राणों की आहुति दे दी। वह सुजलीगाला में अभियान के दौरान सबसे आगे था। उन्होंने कहा,“केंट भाग रहे आतंकवादियों की राह पर सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था। इसी दौरान हुयी गोलीबारी में वह मारा गया। केंट अपने संचालक की रक्षा करते हुए भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में अपनी जान दे दी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *