गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना

हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमारामभीम आसिफाबाद, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल और कामारेड्डी जिलों में 16 सितम्बर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तेलंगाना में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *