नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने बुधवार को राजस्थान के भरतपुर में सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । उप राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार धनखड़ ने भरतपुर की सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। धनखड़ ने कहा, “ राजस्थान के भरतपुर में हुए दुखद सड़क हादसे की खबर से गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि भरतपुर जिले में लखनपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के ट्रैलर के एक खड़ी बस से टकरा जाने पर गुजरात के भावनगर से एक निजी बस से उत्तर प्रदेश में मथुरा वृंदावन में दर्शन करने के लिए जा 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई जबकि जबकि करीब 15 घायल हो गए।
