गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

धनबाद : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने धनबाद जिले के तोपचांची अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा काे पांच हजार रुपए रिश्वत लेते आज रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जितेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को यहां बताया कि तोपचांची प्रखंड के सिंहडीह निवासी शरद कुमार महतो की शिकायत पर राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर शरद कुमार महतो का जमीन अधिग्रहीत की जा रही थी।

जमीन अधिग्रहण को लेकर धनबाद भू-अर्जन कार्यालय द्वारा जमीन संबंधित रिपोर्ट की मांग की गई थी। सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट सौंपने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने के बाद कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घेराबंदी कर राजस्व कर्मचारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। बाद में एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को धनबाद कार्यालय लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *