गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने तेलंगाना के आदिलाबाद और कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, वारंगल, हनमकोंडा जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का अनुमान जताया है।
यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को राज्य के आदिलाबाद, कोमारामभीम आसिफाबाद, मनचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा और कामारेड्डी जिलों में भी यही स्थिति रहने के अनुमान हैं। अगले तीन दिनों के दौरान तेलंगाना के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं।
अगले सात दिनों के दौरान राज्य भर में कई स्थानों पर या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तेलंगाना में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य है। राज्य के कुमारम भीम और मंचेरियल और मुलुगु जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *