रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में कथित रुप से आतंकी गतिविधियों में लिप्त एक युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहूल कुमार लोढ़ा ने बताया कि कथित रुप से आतंकी गतिविधियों में लिप्त आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी देवड़ा निवासी राहुल सैन (23) गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से आईएसआईएस का काला झण्डा, कुछ सिम कार्ड्स और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी राहुल को एनआईए रांची को सौंप दिया है। आगे की जांच एनआईए द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि रांची एनआईए ने देश विरोधी आतंकी गतिविधियों में लिप्त एक आरोपी फहजान अंसारी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि फहजान सोशल मीडिया के माध्यम से रतलाम जिले के एक युवक के सम्पर्क में था।
