नई दिल्ली : जगदीप ने गुरुवार को कहा कि कृषि में बदलाव की आवश्यकता है और कृषि वैज्ञानिकों को इसका वाहक बनना चाहिए। उप राष्ट्रपति ने राजस्थान में केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर का दौरा करने के बाद कहा कि जी-20 में भारत के विकास में सबसे बड़ा योगदान किसानों और खेती से जुड़ी संस्थाओं का है। उपराष्ट्रपति ने कहा भारत देश किसान की बदौलत है। अप्रैल, 2020 से 80 करोड़ लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त चावल, गेहूं, दाल मिल रहे हैं। ये दम हमारे किसानों का है, और ये राशन किसानों की बदौलत ही मिल पा रहा है। कृषि में बदलावों की आवश्यकता पर बल देते हुए धनखड़ ने कहा कि भारत के किसान को बदलने की जरूरत है और उन्होंने खुशी व्यक्त की कि ये बदलाव आ रहा है। उपराष्ट्रपति ने देश के कृषि वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे इस बदलाव का वाहक बनें।
