गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एलआईसी ने दिया सरकार को लाभांश

नई दिल्ली : जीवन बीमा क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने आज सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1831.09 करोड़ रुपये का लाभांश दिया। कंपनी ने यहां बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एलआईसी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने आज 1831.09 करोड़ रुपये का लाभांश चेक प्रदान किया। पिछले महीने आयोजित वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों द्वारा अनुमोदित भारत सरकार के लाभांश के हिस्से के रूप में यह चेक सौंपा गया है। इस मौके पर वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. एम. पी. तंगिरला और एलआईसी के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *