मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे मजबूत होकर 82.99 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.01 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया सात पैसे मजबूत होकर 82.94 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.93 रुपया प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 83.05 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.01 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में दो पैसे की बढ़त लेकर 82.99 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
