गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : अधिक स्थानों पर भारी वर्षा के आसार

भोपाल : मध्यप्रदेश में आज सुबह से हो रही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच राज्य के कई स्थानों पर अगले चौबीस घंटों के दौरान कहीं-कहीं अति भारी वर्षा और कहीं मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार है। राज्य के खंडवा जिले में दूसरे स्थानों की तुलना में आज सुबह से शाम के बीच सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस जिले में 45 मिमि दर्ज की गई, इसी तरह खरगोन, मलाजखंड, जबलपुर, नौगांव, नरसिंहपुर, भोपाल, खजुराहो, सागर, रायसेन, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मंडला, धार, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, बैतूल और इंदौर जिले में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया है कि राज्य के अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल तथा बुरहानपुर जिले में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा के आसार है। इस स्थानों पर संभावना है कि 115़ 6 से 204़ 4 मिमि के बीच वर्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि इन स्थानों के साथ ही प्रदेश के सतना, डिंडौरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, सीहोर, भोपाल, रायगढ़, हरदा, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी तथा श्योपुर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इन स्थानों को यलो जोन में रखा गया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड तथा मुरैना जिले में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल मौसम की गतिविधियों में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है, मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने का अनुमान है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह से हल्की वर्षा का दौर बना रहा। अगले चौबीस घंटों के गरज चमक के साथ बिजली गिरने व मध्यम से लेकर भारी वर्षा के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *