गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकाबपोश बदमाशों ने बैंक से की लूट

अलवर : राजस्थान के अलवर में गढ़ीसवाईराम बस स्टैंड पर संचालित पंजाब नेशनल बैंक में गुरूवार को अपराह्न बाद नकाबजन हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट छह लाख 83 हजार 400 रूपए की नकदी लूटकर फरार हो गये।
बैंक कर्मियों के मुताबिक गुरूवार को अपराह्न बाद करीब 3.48 बजे तीन बदमाश मण्डावर महुआ की ओर से अपाची मोटरसाइकिल पर बैंक के सामने आकर रूके। तीनों बदमाशों के मुंह पर रूमाल बंधे हुए थे। आनन फानन में बैंक में घुसते ही वहां कार्यरत मैनेजर रामेश्वर दयाल मीणा,कैशियर जितेंद्र महावर,फील्ड मैनेजर दुष्यंत तिवारी,एलडीसी टीना,क्लर्क चंद्रशेखर एवं ईमित्र संचालक मुनेश कुमार की कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर 2 मिनट में छःलाख त्रिरासी हजार चार सौ रूपये कैश लूट ले गए।
घटना के बाद तीनों बदमाश गोठडा,माणकपुर की सड़क मार्ग से बदावड़ की घाटी होकर पार हो गए। बैंक कर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने बोलेरो गाड़ी से बदमाशों का पीछा किया जहां उनका सुराग बदावड की घाटी तक लग पाया। घटना की सूचना पाकर रैणी थानेदार राजेश मीणा मय जाफ्ते के मौके पर पहुंचे। जहां बदमाशों के सीसी टीवी फुटेज सहित अन्य जानकारी जुटाई गई।
मामले की संगीनता को देखते हुए अलवर से एडिसनल एस पी सुरेश चंद खींची,राजगढ़ डीएसपी उदयसिंह मीणा,कोतवाल रामजीलाल मय जाफ्ते के साथ मौके पर पंहुचे। देर शाम को मौके पर पहुंचे अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बैंक की तमाम जानकारियां जुटाकर बताया कि गढीसवाईराम कस्बे में पीएनबी की ब्रांच है। जिसमें शाम को करीब चार बजे तीन लड़के बैंक के अंदर आए जिन्होंने करीब छः-सात लाख रूपये कैशियर से लूट कर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *