देवरिया : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देवरिया जिला इकाई ने शुक्रवार को कहा कि घमंडिया गठबंधन में शामिल एनआईडीआई गठबंधन के दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार और उन्हें धमकाने का लिया गया निर्णय को घोर निंदनीय है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने यहां बयान जारी कर कहा है कि घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने ऐसा निर्णय लेकर अपनी दमनकारी, तानाशाही और नकारात्मक सोच को ही प्रदर्शित किया है और भारतीय जनता पार्टी एनआईडीआई गठबंधन के इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम की घनघोर निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी विकृत सोच का घोर विरोध करती है जो विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोके। इसी तरह से आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का गला घोंटा गया था। आज भी घमंडिया गठबंधन के दल उसी अराजकवादी और इमरजेंसी वाली सोच के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनआईडीआई गठबंधन द्वारा मीडिया को खुलेआम धमकी देना ,देश की जनता की आवाज को कुचलने की कोशिश जैसा है। इससे ये भी प्रतीत होता है कि घमंडिया दलों में सच का सामना करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि साथ ही,यह भी प्रतीत होता है कि घमंडिया गठबंधन किसी बाहरी दवाब में मीडिया की स्वतंत्रता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।
पाण्डेय ने कहा किभारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मीडिया संस्थानों और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित सभी पत्रकारों से आग्रह करती है कि आप ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ऐसी विकृत सोच का विरोध करें। सभी पत्रकार साथी घमंडिया गठबंधन के दलों की ऐसी तानाशाही मानसिकता के आगे बिलकुल न डरते हुए बिना भय और समर्थन के उच्च भारतीय मूल्यों का पालन करते हुए ऐसी निकृष्ट सोच का बहिष्कार करें।
