गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी बरक़रार

दूरसंचार, ऑटो, आईटी और टेक समूहों में लिवाली से बाजार गुलजार

मुंबई : दुनिया के सबसे बड़े केंद्रीय बैंक के दरों में वृद्धि के लंबे चक्र को समाप्त करने के करीब पहुंचने के संकेत से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर सीडी, वित्तीय सेवाएं, आईटी, दूरसंचार और टेक समेत दस समूहों में हुई लिवाली से शेयर बाजार में आज ग्यारहवें दिन भी तेजी रही।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 319.63 अंक की छलांग लगाकर 67838.63 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 89.25 अंक की तेजी लेकर 20192.35 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.09 प्रतिशत की बढ़त लेकर 32,505.37 अंक और स्मॉलकैप 0.27 प्रतिशत चढ़कर 37,828.56 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3786 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1932 में लिवाली जबकि 1701 में बिकवाली हुई वहीं 153 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की 32 कंपनियां हरे जबकि 18 लाल निशान पर रही।
बीएसई के दस समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान दूरसंचार 1.67, ऑटो 1.48, सीडी 0.61, वित्तीय सेवाएं 0.63, हेल्थकेयर 0.37, इंडस्ट्रियल्स 0.12, आईटी 0.76, बैंकिंग 0.42, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.41 और टेक समूह के शेयर 1.07 प्रतिशत मजबूत रहे। विदेशी बाजारों का रुख सकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.62, जर्मनी का डैक्स 0.97, जापान का निक्केई 1.10 और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.75 प्रतिशत की मजबूती रही जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.28 प्रतिशत उतर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *