गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तस्करों से बड़ी संख्या में हथियार जप्त

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस आज अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रातोर चौहारा के समीप अवैध रुप से हथियारों की तस्करी के मामले में अकबर शाह, राकेश, अंकित वर्मा और आकाश रजक को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों के पास से देशी रिवाल्वर, देशी कट्टा एवं पिस्तौल सहित 13 अवैध हथियार तथा 26 कारतूस बरामद किया गया हैं। अभी आरोपियों से पूछताछ की जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *