गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : चार की मौत, तीन गंभीर

केन्द्रपाड़ा : आंध्र प्रदेश के टेला गुंडलापल्ली गांव के पास चित्तूर-तिरुपति राजमार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक दंपति सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना तब हुई, जब एक एंबुलेंस भुवनेश्वर के किम्स अस्पताल से ओडिशा के केंद्रपाड़ा लौट रही थी, तभी राजमार्ग पर फंसे एक तेल टैंकर से टकरा गई। इसमें एक दंपति सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें मृत दंपत्ति के दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में रश्मिता साहू, उनके पति उमेश चंद्र साहू और उनके दो चाचा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ब्रेन हेमरेज से पीड़ित उमेश का भुवनेश्वर के किम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में सवार परिवार के सभी सदस्य दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *