गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की मौत

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शुक्रवार को उर्द की थ्रेसिंग कर रहे किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत हो गई।
थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरोदा स्वामी निवासी जगत सिंह (52) पुत्र दीना ने अपने खेत में थ्रेसिंग मशीन लगाकर उर्द की थ्रेसिंग कर रहा था , उसी समय अचानक चूक होने की वजह से उसका हाथ थ्रेसिंग मशीन में चला गया और देखते ही देखते वह पूरी तरह से थ्रेसिंग मशीन में समा गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। थ्रेसिंग मशीन बंद कर परिजन उसे उपचार हेतु जखौरा के राजकीय चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जगत सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *