नई दिल्ली : छठे राष्ट्रीय पोषण माह के पहले 12 दिनों में देश भर में “जन आंदोलन डैशबोर्ड” पर छह करोड़ से अधिक गतिविधियां पंजीकृत हुई हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि इस दौरान ‘विशेष स्तनपान और पूरक आहार’ विषय पर एक करोड़ से अधिक गतिविधियाँ आयोजित गई। मार्च 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत के बाद से, देश ने पहली बार पोषण पर केंद्रित राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन शुरू किया है।
इसमें विशेष विशिष्ट लाभार्थियों, अर्थात् गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोर लड़कियों और छह वर्ष तक की उम्र के बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। छठा राष्ट्रीय पोषण माह के पहले 12 दिनों में, देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर छह करोड़ से अधिक गतिविधियां दर्ज की गई हैं। एक माह तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान, विभिन्न पक्ष जमीनी स्तर पर पोषण परिणामों को बेहतर बनाने और व्यवहार में बदलाव को प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
