नई दिल्ली : माणिक साहा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज एक्स पर लिखा, “ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। ” प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी और साहा की दो तस्वीरें भी साझा की हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने भी मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए राज्य के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “ आज नयी दिल्ली में भारत के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी से मिलकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जी-20 की अध्यक्षता सफलतापूर्वक संभालने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी और त्रिपुरा के समग्र विकास के लिए उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। ” मुख्यमंत्री ने कहा, “ समाज में अंतिम छोर तक सुशासन पहुंचाने में उनका प्रोत्साहन हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक रहा है। ”
माणिक साहा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
