अशोकनगर : रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने सालों तक देश-प्रदेश में राज किया लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ जनता को छला है। यह बात पार्टी के प्रसाद एवं जयभान सिंह पवैया ने आज ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के अशोक नगर के नई सराय, मनाया पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम आपसे आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन रहा है और जम्मू कश्मीर से 370 को भी हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आपका सहयोग मिलता रहा तो काशी, मथुरा में भी उज्जैन के महाकाल लोक के जैसे भव्य लोकों का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में तुष्टिकरण की राजनीति की। मंदिर की राह में रोड़ अटकाया। कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। 2003 में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह बात इतने दावे से इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि हमारा सनातन कोई हवा हवाई नहीं है। हजारों वर्षों की उम्र हमारे सनातन की है। इसके सबूत पूरे देश और दुनिया में भरे पड़े हैं।
उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। 2003 में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद गरीब कल्याण की दिशा में बहुत काम हुआ है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने कहा कि भाजपा की सरकारें जो योजनाएं बनाती है, उनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है, देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अभी बहुत से काम बाकी रह गए, जिन्हें भाजपा के सत्ता में रहने पर ही पूरा किया जा सकता है।
जनता को सिर्फ छला है कांग्रेस ने
