भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचप्रीत सलूजा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ पर आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है। सिख यूथ एसोसिएशन ऑफ इंदौर के अध्यक्ष सलूजा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि जब भी चुनाव करीब आते हैं, भाजपा धर्म और फरेब की राजनीति प्रारंभ कर देती है। इसी क्रम में अब भाजपा श्री कमलनाथ पर सिख विरोधी दंगों में शामिल होने का आरोप लगाकर राज्य की जनता और सिख समाज को गुमराह करती नजर आ रही है।
सलूजा ने कहा कि जबकि हक़ीक़त यह है कि कमलनाथ का इन दंगों से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। इतने वर्षाें के बाद आज तक कोई सबूत, प्राथमिकी या आरोपपत्र में कमलनाथ का नाम नहीं है। लेकिन भाजपा के लोग चुनाव आते ही झूठ परोसने लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा ही सिख विरोधी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता समझदार है और वह किसी भी प्रकार के झूठ के बहकावे में नहीं आएगी।
सिख दंगों को लेकर भाजपा गुमराह करती है
