इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में घटबढ़ दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 25 रुपये तथा चांदी 600 रुपये ऊंची होकर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 60650 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 60675 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72700 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 73300 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 60700 नीचे में 60400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 73300 तथा नीचे 72400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1923 डॉलर तथा चांदी 2306 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना तथा चांदी में मजबूती
