कोटा : पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल में गत दिनों से हो रही भारी वर्षा के चलते अमरगढ़-पंच पिपलिया रेल खण्ड के मध्य रेल यातायात प्रभावित होने के कारण कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। कोटा मंडल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रविवार को बान्द्रा टर्मिनल से चलने वाली गाड़ी संख्या 19019 बान्द्रा टर्मिनस हरिद्वार एक्सप्रेस वाया वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर-बांदीकुई- भरतपुर- मथुरा जंंक्शन एवं बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19038 बरौनी बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस वाया रतलाम-चित्तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद-वडोदरा, जयपुर से चली गाड़ी संख्या 12956 जयपुर मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस वाया जयपुर-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद-वडोदरा, अमृतसर से चली गाड़ी संख्या् 12484 अमृतसर कोच्चु्वेली एक्सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-जलगांव-मनमाड-कल्याण-पनवेल-रह,मुम्बई सेंट्रल से चली गाड़ी संख्या 12925 मुम्बुई सेंट्रल अमृतसर एक्सप्रेस वाया भेस्तान-नंदुरबार-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-ग्वाडलियर-आगराकैंट-पलवल, बान्द्रा टर्मिनल से चली गाड़ी संख्या 12471 बान्द्रा टर्मिनल श्रीमाता वैष्णोादेवी कटड़ा एक्सरप्रेस वाया भेस्ताान-नंदुरबार-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-ग्वाकलियर-आगराकैंट-पलवल,अमृतसर से चली गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर मुम्ब-ई सेंट्रल एक्सप्रेस वाया नागदा-उज्जैन-भोपाल-खंडवा-जलगांव-भेस्ताान-चलथान चलाया गया।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्याा 19819 वडोदरा कोटा एक्सप्रेस रतलाम से चलेगी तथा वडोदरा से रतलाम के मध्यट रद्द रहेगी जबकि वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्याा 19820 कोटा-वडोदरा एक्सप्रेस रतलाम स्टेशन पर आंशिक रद्द की गई जो रतलाम से वडोदरा के मध्य रद्द रही।
रविवार को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12953 मुम्बई सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस जिसका मुम्बई सेंट्रल से प्रस्थान का निर्धारित समय सायं 5.10 बजे हैं, वह सोमवार को देर रात 12.30 बजे चलेगी। इसी तरह रविवार को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12955 मुम्बई सेंट्रल जयपुर एक्सप्रेस जिसका मुम्ब्ई सेंट्रल से प्रस्थान का निर्धारित समय 7.05 है, वह सोमवार 18 सितम्बर को देर रात एक बजे चलेगी।
भारी वर्षा के कारण कोटा मंडल में रेल यातायात प्रभावित
