गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवा कांग्रेस ने डिग्रियां जलाकर मनाया बेरोजगारी दिवस

सिरसा : हरियाणा के सिरसा में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से अपनी डिग्रियां जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाप्रधान नवदीप कंबोज ने की। कंबोज ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो हरियाणा रोजगार के मामले में नंबर वन था। हर व्यक्ति के पास अपना रोजगार था और सभी वर्ग खुशहाल थे, लेकिन वर्तमान सरकार में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन गया है। सरकार भले ही अपनी वाहवाही के लिए बिना पर्ची बिना खर्ची लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात करे, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है।

कंबोज ने कहा कि वर्तमान सरकार में जितनी भी भर्तियों के लिए आवेदन हुए हंै, उनमें अधिकतर भर्तियों के पेपर अधिकारियों व सरकार की लापरवाही के कारण लीक हो गए, जिसके कारण युवा व बेरोजगार अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस सरकार ने एक भी उद्योग हरियाणा में नहीं लगाया, जिससे कि युवाओं के रोजगार का रास्ता खुले।
कंबोज ने उप मुख्यमंत्री के प्रदेश के 75 प्रतिशत युवाओं के आरक्षण के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि डिप्टी सीएम पहले तो ये बताए कि उन्होंने हरियाणा में अपने कार्यकाल के दौरान कितने उद्योग लगाएं हैं। जब उद्योग ही नहीं लगे तो आरक्षण का क्या औचित्य रह जाता है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार की चालों को समझ चुकी है और आने वाले समय में उन्हीं की भाषा में जवाब देने को आतुर बैठी है। समय बदल रहा है और 2024 के चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी सत्त्ता में आएगी। इस मौके पर उनके साथ मोहित शर्मा, अशोक चिंडालिया, आजाद कुमार, हरविंद्र सिंह, गुरशरण सिंह घु मण, रामनिवास चौहान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *