गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में छह नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि एक लाख का इनामी मिलिशिया कमांडर एलमागुण्डा आरपीसी सुक्का, मिलिशिया सदस्य मंगा, सन्ना, लखमा, नंदा और कोसा ने कल नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में सीआरपीएफ 131 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी मौली मोहन कुमार और डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे है। आत्मसमर्पित इन नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *