बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला पुलिस ने आज एक ऐसे साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा किया है जो हैकिंग टूल बना कर सोफ्टवेयर के माध्यम से डाटा कैप्चर करने के बाद शहर के एक सोलर एनर्जी कम्पनी को कई लाख का चूना लगा चुका था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के चोला क्षेत्र में एक्सेस सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी है इसका काम सोलर पैनल्स तथा पैनल्स से संबंधित उपकरण बनाने का है। कंपनी के मालिक दीपक चौधरी ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनकी वेबसाइट पर कुछ सामान ऑर्डर हुआ था और उसकी डिलीवरी भी हो गई परन्तु आर्डर का भुगतान पांचा लाख रुपए है इसके सापेक्ष में उसे मात्र तीन रुपए का भुगतान प्राप्त हुआ है।
कम्पनी मालिक की इस शिकायत पर जनपद की साइबर टीम को लगाया गया। इसके संदर्भ में आज दिल्ली कुतुब विहार निवासी अजय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि कंपनी की वेबसाइट इंक्रिप्टेड नहीं थी जिसका फायदा उठाकर यह पेमेंट और वेबसाइट के बीच का जो ट्रांजेक्शन होती है उसको सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाटा कैप्चर कर लेता था और जो भुगतान गेटवे है उसको पेमेंट होने का संदेश चला जाता था।
उन्होंने बताया की आरोपी के पास ऐसा हैकिंग टूल था जिस पर भुगतान एक एक रुपए का हुआ मगर वेबसाइट पर एक लाख रुपए दिखाने लगता था। तीन बार तक जब इसने ऐसा किया तो पता नहीं चला उसके पास चौथी बार पांच लाख का आर्डर लगाया तब कंपनी को शक हुआ की एक ही आदमी वेबसाइट से माल क्यों खरीद रहा है तथा कम्पनी द्वारा गहन प्रशिक्षण में पता चला कि भुगतान एक रुपए का हो रहा है और प्रोडक्ट 5 लाख रुपए का है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जलसाज के पास एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है जिसको पुलिस गहनता से चेक कर रही है तथा अन्य ट्रांजेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं जो समान इसने कंपनी से मंगाया था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो बैटरी एक विंडो एक स्प्लिट सोल सोलर एसी, एक सोलर पक जिनकी कीमत पांच लाख रुपए है। पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है तथा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने किया साइबर अपराधी को गिरफ्तार
