नई दिल्ली : भारत की अध्यक्षता में जी20 का सदस्य बने अफ्रीकी संघ के देशों में भारत को लेकर किस तरह का उत्साह और सोच बनी है इसका एक नज़ारा इस साल के अंत में सम्मिट इंडिया के अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत अफ्रीकी महाद्वीप के केन्या में मैराथन दौड़ का आयोजन में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही केन्या सरकार के सहयोग से भारत वंशी अफ्रीकन जनों कें लिये अयोध्या की तरह एक भव्य राम मंदिर बनाने की पहल की जा रही है।
सम्मिट इंडिया के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने केन्या चैप्टर का अध्य्क्ष डॉ स्वरूप रंजन मिश्रा को नियुक्त किया है जो वहां के संसद सदस्य है और सत्तारूढ़ पार्टी के राष्ट्रीय संगठक भी है। सम्मिट इंडिया का ब्रांड भारत और वसुधैव कुटुंकम्ब के महाअभियान के दिशा में वियतनाम में अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संवाद की शुरुआत भी इस वर्ष दिसम्बर में एक महासम्मेलन की ज़रिये शुरू किया जाएगा। इसके लिए वियतनाम चैप्टर का अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा नियुक्त किया गया है।
सम्मिट इंडिया के महासचिव महेश वर्मा ने आज यहाँ यह जानकारी देते हुए बताया कि ब्रांड भारत आज जिस कदर अफ्रीका में सर चढ़कर बोल रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के बीच केन्या में राम मंदिर का निर्माण करने से जाहिर होता है। इससे भारत के विश्व बंधुतत्व को भी बल मिलेगा। इसके लिये एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही श्री जाजू के नेतृत्व में केन्या जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश चैप्टर के प्रमुख पूरण डावर सहित 10 लोग को शामिल किया गया है। श्री श्री रविशंकर और श्री राम जन्म भूमि न्यास समिति के सदस्य भी इसमें होंगे। इसी प्रकार से वहाँ विश्व के नंबर वन धावको के साथ मैराथन के जरिये मंदिर निर्माण से पूरे अफ्रीका महाद्वीप के देशों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए डॉ मिश्रा की बड़ी भूमिका होगी।
श्री वर्मा ने बताया कि डॉ मिश्रा का जन आरोग्य संस्थान पूरे अफ्रीकावासियो को सेवा देता है ऐसे में उनके हाथ इसका बागडोर देना उचित प्रतीत हुआ और सम्मिट इंडिया के केंद्रीय संगठन ने इस पर अपनी सहमति की मुहर लगाई है। वियतनाम में वहां के चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष रहे भारतीय मूल के श्री जय प्रकाश का अनुभव भारत के साथ वियतनाम की व्यापारिक और सांस्कृतिक साझेदारी को सांझा करने की एक बड़ी पहल दिसम्बर में होगी।
सम्मिट इंडिया का अंतरराष्ट्रीय अभियान
