गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला महाविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत

  • कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय में प्रथम वर्ष की छात्राओं का जश्न के साथ स्वागत
  • नए संकल्प, आशा, उत्साह तथा ऊर्जा के साथ कक्षाएँ आरंभ

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। राजकीय महिला महाविद्यालय के सेन्ट्रल हॉल में मंगलवार को फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम किया गया। प्राचार्या डाॅ. अनीता तंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय में प्रथम वर्ष के नव आगन्तुकों का द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर बेस्ट डांसर मिस फ्रेशर एवं मिस चार्मिंग को चुना गया। बेस्ट डांसर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएससी की प्रथम वर्ष की छात्रा हर्षिता फर्स्ट फ्रेशर रही और छात्रा निधि बीएससी फर्स्ट ने मिस चार्मिंग का खिताब अपने नाम किया।

इस मौके पर प्राचार्या ने छात्राओं को नए संकल्प के साथ नए अध्ययन की शुरुआत करने का आव्हान किया। प्राचार्या ने छात्राओं के लक्ष्यों एवं कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नए उत्साह तथा ऊर्जा के साथ नई यात्रा आरंभ करने की छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय प्राचार्या ने छात्राओं को कड़ी मेहनत एवं लगन से अध्ययन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को समय के महत्व को बताते हुए रोजगारपरक बातें बताकर लाभान्वित किया। इस कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश कुमार, ममता बायला, कुलदीप, रमन, रणवीर, डॉ. पूनम चौहान, डाॅ. सुशीला यादव और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *