गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन करोड की चोरी का खुलासा: तीन गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा शहर के विजय सिंह पथिक नगर में एक कपड़ा कारोबारी के घर पिछले दिनों हुई तीन करोड़ की चोरी का खुलासा करते हुये पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धृ ने बताया कि विजय सिंह पथिक नगर निवासी दामोदर लड्डा ने चार सितंबर को सुभाषनगर थाने में एक रिपोर्ट दी कि तीन सितंबर की शाम 5 बजे वह परिवार सहित घर को ताला लगाकर फार्म हाउस पर गए थे।

रात करीब 9 बजे जब फार्म हाउस से लौटे तो मकान के मैन गेट के साथ ही सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले, अलमारियों के दरवाजे भी टूटे हुए थे और समान बिखरा पड़ा था। सार संभाल करने पर 25 करोड़ रुपए कीमत के 3 किलो सोने और डायमंड ज्वैलरी, 6 किलो चांदी के बर्तनों के साथ ही 40 लाख रुपए गायब मिले।
पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके लिए पुलिस की गठित विशेष टीम ने वारदात स्थल के आस-पास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज और बीटीएस लिए। इसके अलावा चारों और निकलने वाले रास्तों हाइवे और टोल टैक्स से फुटेज लेकर संदिज्ध वाहन को चिन्हित किय गया। इसके बाद अथक प्रयास के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने के मामले में मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के एलआईजी 4 चूना भट्टी निवासी अनूप सिंह राजपूत, गेंहू खेड़ा कोन्हार रोड भोपाल निवासी अमित सिंह राजपूत और चूना भट्टी शाहपुरा भोपाल निवासी राकेश कुशवाह को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *