सागर : पुष्कर सिंह धामी ने आज कहा कि मध्यप्रदेश का बुदेलखंड वीरों और दानवीरों की भूमि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी पहचान विश्व पटल पर अंकित की है। धामी ने जिले के बीना में आयोजित एक जनसभा में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में न केवल भारत विकास कर रहा है। बल्कि अपनी पहचान विश्व पटेल पर अंकित कर प्रथम पांच देश की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुश्मन को गोली का जवाब गोलियों से दिया जा रहा है। जिससे कि अब हमारे दुश्मनों के मंसूबे ध्वस्त होते जा रहे हैं।
धामी ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का कार्य कर रहे है, जिससे मध्यप्रदेश के सभी वर्गों के व्यक्ति एवं समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड यदि देवभूमि है तो बुंदेलखंड वीरों की भूमि है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान अब विकसित राष्ट्र की बन रही है। भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने का कार्य श्री मोदी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्ष में मध्यप्रदेश विकसित और समृद्ध बन चुका है। बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। धामी ने सागर में छात्र के रूप में बिताए अपने दिनों को भी याद किया। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान सभी वर्गों के हितार्थ किए जा रहे हैं। कार्यों से सभी वर्ग आगे आ रहे है और मध्य प्रदेश के साथ संपूर्ण भारत विकास कर रहा है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज बुंदेलखंड में देवभूमि के मुख्यमंत्री धामी का वे स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के मार्गदर्शन में विकास एवं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे मध्यप्रदेश विकसित मध्यप्रदेश बन रहा है।
