भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के चौरी क्षेत्र में बुधवार को विद्युत के हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अशोगापुर गांव में दोपहर में मकान में छप्पर लगाते समय छप्पर की पाइप 11000 वोल्ट के हाई टेंशन करंट के संपर्क में आ गई, जिससे पाइप में करंट उतरने से दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि अशोगापुर गांव निवासी रंजीत (32) पुत्र बटेश्वर यादव ने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के पास दो कमरे का एक छोटा सा मकान बनाया है, जिसे सीमेंट की चादर से ढका गया है। रंजीत खड़हरवा गांव निवासी मिस्त्री धर्मराज (50) पुत्र श्रीराम के साथ मिलकर सीमेंट की चादर के नीचे लोहे की पाइप डाल रहे थे। इसी दौरान पाइप मकान के बगल से गुजर रहे 11000 हजार के हाई वोल्टेज करंट की संपर्क में आ गई, जिससे पाइप डाल रहे रंजीत व धर्मराज दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हालांकि करंट से झुलसने के बाद परिजन दोनों को भदोही स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद गांव में अपरा तफरी मच गई। परिजनों ने बताया कि धर्मराज के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। जबकि दोनों लड़के नाबालिग हैं। इसी तरह रंजीत के दो लड़के हैं। दोनों नाबालिग बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से दो की मौत
