गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हुर्रियत, जमात के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं

श्रीनगर : केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने बुधवार को कहा कि उनके दरवाजे हुर्रियत, जमात-ए-इस्लामी और अन्य के लिए हमेशा खुले है, जो भारत के संविधान में विश्वास करते हैं। बुखारी ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मीडियाकर्मियों से कहा,“मेरे दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं, चाहे वह हुर्रियत, जमात-ए-इस्लामी या किसी अन्य पार्टी से हो, बशर्ते वे भारत के संविधान को स्वीकार करें।” उन्होंने कहा,“कोई भी व्यक्ति उनकी अपनी पार्टी में शामिल हो सकता है जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल नहीं हो, सांप्रदायिक राजनीति नहीं कर रहा हो और ड्रग माफिया में शामिल नहीं हो।

मेरी पार्टी में सभी का स्वागत है, मेरे दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जमात-ए-इस्लामी के संपर्क में हैं, तो बुखारी ने कहा, “एक निवासी होने के नाते मैं जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों के संपर्क में हूं।” जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा नहीं होने को लेकर बुखारी ने कहा कि लोकतंत्र इस देश की सबसे बड़ी जरूरत है और यही देश की ताकत भी है। उन्होंने कहा,“लोकतंत्र उन लोगों से बनता है जो एक चुनी हुई सरकार चुनते हैं। लोकतंत्र इस देश का आधार है।” इससे पहले एक सभा को संबोधित करते हुए बुखारी ने कहा कि केन्द्रशासित प्रदेश के लोगों का भाग्य नयी दिल्ली पर निर्भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *