गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक दिव्यांग किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार किया है ।मालबार हिल पुलिस स्टेशन के अनुसार, घटना 18 सितंबर को उस समय हुई थी, जब किशोरी (14) अपने परिवार के साथ बहस करने के बाद, मालवणी में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने दक्षिण मुंबई से मलाड के लिए टैक्सी ली। यात्रा के दौरान, टैक्सी चालक पांडे की किशोरी से दोस्ती हो गई और उसने रास्ते में अपने दोस्त सलमान शेख को बैठा लिया।

दोनों किशोरी के साथ चलती टैक्सी में दुष्कर्म किया। बाद में, किशोरी किसी तरह अपनी मौसी के घर पहुंची और उनको पूरी घटना बताई। परिवार के सदस्यों ने प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में टैक्सी चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सलमान शेख और टैक्सी ड्राइवर प्रकाश पांडे हैं। दोनों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *