गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वेतन न मिलने से परेशान सफाईकर्मी उतरे सड़कों पर

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में सफाई कर्मियों ने पांच महीनों से वेतन ना मिलने से नाराज़ होकर गुरुवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मामला मिहीपुरवा पंचायत क्षेत्र का है जहां आज मिहीपुरवा बाजार के मेन चौराहे पर वेतन ना मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने सड़क पर बैरिकेटिंग लगा कर सड़क जाम कर दी और वहीं प्रदर्शन करने लगे,जिसके चलते भारी जाम लग गया और लगभग दो घंटे तक कई वाहन जाम में फसें रहे।
नाराज़ सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले 5 महीनों से वेतन नहीं मिला है और जब वेतन की मांग लेकर जब वह लोग नगर पंचायत अध्यक्ष के पास जाते है तो वह अगली तारीख बता देते है और कहते है घर जाओ। उधर सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम सफाई कर्मियों को बहुत देर तक समझाते रहे, जिसके बाद सफाई कर्मी शांत हुए और सड़क पर आवागमन चालू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *