गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीएसटी अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

नासिक : महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक महिला वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) अधिकारी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी ने बताया कि भ्रष्ट जीएसटी अधिकारी स्नेहल ठाकुर (52) नासिक में अश्विन होटल और अश्विन संकुल रॉ हाउस के पास रहती है। शिकायतकर्ता ने दो साल से बंद पड़ी अपनी कंपनी कल्पदीप इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी सर्विसेज का व्यवसायी कर रद्द करने के लिए 13 सितंबर को व्यवसायी कर अधिकारी के कार्यालय में आवेदन किया था।
जीएसटी अधिकारी ने पंचायत के समक्ष शिकायतकर्ता से उक्त व्यवसाय कर खत्म करने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने आपसी समझौते के बाद चार हजार रुपये देने पर सहमति बनी। जिसके बाद, शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से संपर्क कर जीएसटी अधिकारी ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण विभाग की टीम ने व्यापार कर कार्यालय पर जाल बिछाया। महिला अधिकारी को बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *