गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डीएसपी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के एक अधिकारी को यहां भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच के लिए साउथ सिटी के पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। वर्ष 2015 के कश्मीर पुलिस सेवा अधिकारी डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक को नौगाम ,श्रीनगर थाने में दर्ज मामले की जांच के तहत आज गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले मंगलवार को उनके घर की तलाशी ली गयी थी। उन्होंने बताया कि डीएसपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर छह दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने ‘एक्स’पर अपने पोस्ट में भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *