नई दिल्ली : फार्मास्युटिकल कंपनी मैनकाइंड फार्मा ब्रांड जागरुकता बढ़ाने के लिए भारत की प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट के साथ विमान पर ब्रांडिंग के लिए साझेदारी की है। कंपनी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा ने आज यहां यह घोषणा करते हुयेे कहा कि इस साझेदारी के तहत स्पाइसजेट के विमान पर मैनकाइंड ब्रांड का प्रदर्शन किया गया है। इसके तहत दो विमान पर अभी यह ब्रांडिंग की गयी है और इसके माध्यम से कंपनी के अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाली दवाओं का प्रचार प्रसार करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय बाज़ार में 120 डीएमएफ गुणवत्ता की एपीआई दवाएं पेश कर चुकी है और इस वर्ष के अंत तक इसकी संख्या बढ़ाकर 200 करने की तैयारी है। उन्होंने कहा “मैनकाइंड फार्मा में हम आधुनिक हेल्थकेयर समाधानों के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। हमारा उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय गुणवत्ता की एपीआई को सभी के लिए उपलब्ध कराना है।
”उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी ने पैकिंग और दवा की पैकिंग में भी बदलाव किया है। इस मौके पर स्पाइसजेट के मुख्य बिजनेस अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा कि मैनकाइंड के साथ एक बार फिर से उनके साथ साझेदारी करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। दो बोइंग 737 विमानों को मैनकाइंड के प्रतीक से सजाया गया है।
