गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आधुनिक भारत की नींव पड़ी भिलाई से

भिलाई (छत्तीसगढ़) : प्रियंका गांधी ने कहा कि भिलाई आकर बहुत गौरव महसूस होता है।आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डली थी। गांधी ने आज यहां महिला समृद्धि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यहां आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ये भिलाई है। 1955 में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने यहां स्टील प्लांट की नींव डाली। आज जो भिलाई है वो इस पूरे देश के लिए मिसाल है। पूरे देश भर से यहां लोग आते हैं। एकजुट होकर आप यहां रहते हैं।
उन्होने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ ऐसे महापुरुष थे जो आजादी के लिए लड़े। उन्हीं के उसूलों से यह देश लड़ा। यह ऐसी राजनीति है जिसमें नेता वर्तमान को भी मजबूत बनाते हैं और भविष्य को भी देखते हैं। गांधी ने मुख्यमंत्री बघेल के सम्बोधन के दौरान कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि उऩ्हे बताना चाहूँगी कि बचपन में मैंने पिट्ठूल, कंचे, गिल्ली डंडा और स्टापू सब खेला है। महिलाएं हमेशा लड़कों को हराती थीं। बघेल ने अपने संबोधन में कहा था कि आज प्रियंका जी को भौंरा(लट्टू) हाथों में लेते वक्त मैंने महसूस किया कि वे पता नहीं इसे खेल पाएंगी या नहीं लेकिन उन्होंने इतने अच्छे से खेला कि हम सब चकित रह गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *